OPD: Mon–Sat · Fortis Hospital, Sector 62, Noida+91-8910101010
Dr. Ajay KaulCardiac Surgeon · Fortis Noida

आसान हिंदी में

बायपास सर्जरी क्या है? कब ज़रूरी है और रिकवरी कैसी होती है

डॉ. अजय कौल, M.Ch द्वारा समीक्षित · 5 मिनट · Read in English

संक्षेप में

बायपास सर्जरी (CABG) में शरीर की ही किसी नस या धमनी को लेकर दिल की बंद नस के आगे एक नया रास्ता बनाया जाता है, ताकि खून ब्लॉकेज को छोड़कर दिल की मांसपेशी तक पहुँच सके। यह आमतौर पर कई नसों में या जटिल ब्लॉकेज में सलाह दी जाती है।

स्टेंट बंद नस को अंदर से खोलता है, जबकि बायपास ब्लॉकेज के ऊपर से एक नया पुल (फ्लाईओवर) बनाता है। दोनों अलग-अलग समस्याओं के इलाज हैं।

बायपास सर्जरी किसे ज़रूरी होती है

तीनों मुख्य नसों में ब्लॉकेज (ट्रिपल वेसल डिज़ीज़), लेफ्ट मेन आर्टरी में ब्लॉकेज, डायबिटीज़ के साथ कई नसों में ब्लॉकेज, या कमज़ोर दिल (कम EF) के साथ ब्लॉकेज — इन स्थितियों में बायपास अक्सर बेहतर विकल्प होता है।

ऑपरेशन कैसे होता है

बेहोशी (जनरल एनेस्थीसिया) में ऑपरेशन होता है। छाती की धमनी (इंटरनल मैमरी आर्टरी), हाथ की धमनी या पैर की नस से ग्राफ्ट लेकर बंद नस के आगे जोड़ा जाता है। कुछ मरीज़ों में दिल को धड़कते हुए (बीटिंग हार्ट / ऑफ-पंप) सर्जरी की जाती है।

रिकवरी

पहले 1–2 दिन ICU में, फिर वार्ड में — और 48 घंटे में चलना शुरू। आमतौर पर 5–7 दिन में घर, 4–6 हफ्ते में हल्का काम, और लगभग 3 महीने में छाती की हड्डी पूरी तरह जुड़ जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोई भी बड़ा ऑपरेशन जोखिम-रहित नहीं होता। अनुभवी सेंटर में तय (प्लान्ड) बायपास का जोखिम ज़्यादातर मरीज़ों के लिए कम होता है, लेकिन आपका व्यक्तिगत जोखिम उम्र, दिल की पंपिंग, किडनी और डायबिटीज़ पर निर्भर करता है।

बायपास की सलाह मिली है?

फैसले से पहले अपनी रिपोर्ट भेजें — डॉ. कौल की लिखित राय लें।

WhatsApp पर रिपोर्ट भेजें
डॉ. अजय कौल

डॉ. अजय कौल, M.Ch

चेयरमैन, कार्डियक साइंसेज़, फोर्टिस नोएडा · 38 वर्ष · 25,000+ सर्जरी

WhatsApp Dr. Kaul’s teamCall